Bareilly: बरेली में नहीं दिखा रमजान का चांद, अब शरई शहादत का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रमजान के मुकद्दस महीने का चांद बुधवार को बरेली में नहीं दिखा। अब मरकजी दारुल इफ्ता की रुअते हिलाल कमेटी की तरफ से शरई शहादत का इंतजार किया जा रहा था।

दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि बरेली मरकज दरगाह आला हजरत पर बुधवार को रमजान का चांद देखने का एहतमाम किया गया। जिसकी सरपरस्ती दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां व सदारत सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने की। लेकिन आसमान में बादल होने की वजह से चांद नहीं नजर आया है। शरई शहादत पर निगाह टिकी है। अगर कहीं से शहादत आती है तो दरगाह से एलान किया जाएगा।

संबंधित समाचार