होली पर 500 अतिरिक्त बसें...परिवहन निगम करेगा विशेष संचालन, 24 घंटे शिफ्ट में तैनात रहेंगे कर्मचारी
लखनऊ, अमृत विचारः होली पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के बस अड्डों से 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इसकी तैयारी कर दी है। चारबाग, कैसरबाग, अवध बस अड्डे और आलमबाग बस टर्मिनल पर अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी। निगम के सूत्रों के अनुसार शहर के बस अड्डों से प्रतिदिन करीब 1000 बसों का संचालन किया जा रहा है।
होली पर 500 अतिरिक्त बसें चलाई लगाई जाएंगी। इसमें 350 बसें चलाई जाएंगी जबकि 150 रिजर्व में रखी जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इन बसों को चलाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि त्योहार पर अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बुधवार केा लखनऊ–रायबरेली मार्ग पर बसों का औचक निरीक्षण किया गया। कुछ चालक-परिचालक बिना वर्दी के ड्यूटी करते पाए गए, उन्हें पूर्ण वर्दी में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रत्येक स्टॉपेज से यात्रियों को बैठाने, यात्रियों से मृदुल व्यवहार रखने, निगम आय बढ़ाने के प्रयास करने तथा वृद्ध यात्रियों को बस में चढ़ने-उतरने में सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
ये भी पढ़ें :
मथुरा में तेज रफ़्तार का कहर, नहर में पलटी कार... तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत
