मथुरा में तेज रफ़्तार का कहर, नहर में पलटी कार... तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मथुरा । मथुरा जिले के मोगर्रा इलाके में एक अनियंत्रित कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात महमूदपुर से डीग जा रही एक कार मोगर्रा थाना क्षेत्र के नहला देविया पुल के नजदीक एक तीव्र मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ढांचे से टकरा गई और नहर में गिर गई।

रावत ने कहा कि दो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार को नहर से बाहर निकालने में कामयाब रहे लेकिन उसमें सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान महावन थाना क्षेत्र के बल्देवगढ़ निवासी राहुल (23) और उसके चचेरे भाई अमित (23) और मोहित (21) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में 20 साल के एक अन्य युवक की भी मृत्यु हुई है और उसकी पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : 
गोंडा में भीषण सड़क हादसा: कार–पिकअप की भिड़ंत से युवक की मौत, चार की हालत गंभीर

संबंधित समाचार