Bareilly : जंक्शन से गुजरेंगी चार स्पेशल ट्रेन, समय सारणी जारी
होली पर आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
बरेली, अमृत विचार। होली के चलते रेलवे ने बुधवार को चार और स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है। ये सभी ट्रेनें बरेली जंक्शन से गुजरेंगी। इसकी समय सारणी जारी कर दी गई है। इससे होली के मौके पर आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार 05005 बढ़नी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे चलने के बाद रात 11:10 बजे बरेली आएगी। वहीं 05006 अमृतसर-बढ़नी स्पेशल ट्रेन पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:15 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके अलावा 05301 मऊ-अंबाला स्पेशल ट्रेन पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को मऊ से सुबह चार बजे चलने के बाद दोपहर तीन बजे बरेली आएगी। 05302 अंबाला-मऊ स्पेशल ट्रेन छह से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला से रात 1.38 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:38 बजे बरेली पहुंचेगी।
04829 जोधपुर-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार के लिए जोधपुर से शाम 5:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:51 बजे बरेली आएगी। 04731 श्रीगंगा नगर-समस्तीपुर होली विशेष गाड़ी एक से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार के लिए श्रीगंगा नगर से दोपहर 1:25 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:47 बजे बरेली पहुंचेगी।
