पीएम कुसुम योजना : उपकरणों का इंस्टालेशन नहीं किया, रैंकिंग गिरने पर एजेंसियां तलब

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

डीएम ने सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की

बरेली, अमृत विचार। डीएम अविनाश सिंह ने सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों के साथ पिछले माह कृषि विभाग की रैंकिंग गिरने के कारणों की समीक्षा की। इस दौरान उप निदेशक कृषि ने अवगत कराया कि पीएम कुसुम योजना से जुड़ी एजेंसियों ने माह के अंतिम दिन लाभार्थियों को स्वीकृति कर दी, लेकिन तुरंत उपकरणों का इंस्टालेशन नहीं किया, इस कारण रैंक गिर गई। इसपर डीएम ने दोनों एजेंसियों को तलब करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम ने डीसी एनआरएलएम को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के अनुपस्थित रहे। इस पर उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिये कि अपने विभाग की अलग से बैठक करें, जहां पर कार्य शत-प्रतिशत और 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है, वहां मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से सत्यापन कराएं। डीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद की रैंकिंग तय की जाती है। कोई भी अधिकारी बिना कारण बताए बैठक में अनुपस्थित रहेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को वेट और हाइट की मशीन पहले आकांक्षात्मक विकास खंड फिर अन्य विकास खंडों में वितरित करने के निर्देश दिए। सीडीओ देवयानी, सीएमओ डाॅ. विश्राम सिंह, सीवीओ डाॅ. मनमोहन पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी नरेगा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार