रंग-बिरंगे फूलों से जगमगा उठा लखनऊ का ई-पार्क, 5 साल बाद शुरू हुई पुष्पकला प्रदर्शनी, आज होगा बेस्ट प्रतियोगी का चयन
लखनऊ, अमृत विचार : महानगर स्थित ई-पार्क में नगर निगम की ओर से पांच वर्ष बाद पुष्पकला एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को प्रदर्शनी स्थल गमलों में लगे रंगबिरंगे फूलों से सज गया।
7.png)
प्रतिभागियों ने पार्क में हरियाली के साथ गमलों से सजावट की है। शुक्रवार को निर्णायक मंडल निरीक्षण करेगा।प्रदर्शनी में कलाकार फूलों से शादी के मंडप सजाने का प्रदर्शन भी करेंगे।
6.png)
शाम 4 बजे विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम और शशिकांत शशि ने बताया कि महापौर सुषमा खर्कवाल 21 फरवरी दोपहर 2 बजे पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगी।
7.png)
इसके साथ ही प्रदर्शनी जनता के लिए खोल दी जाएगी। रविवार को सुबह 8 से शाम 7 बजे तक प्रदर्शनी दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
