Bareilly : चौथे दिन जारी रहा शराब फैक्ट्री में आयकर का छापा, मालिक और मैनेजर से पूछताछ शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

सीबीगंज, अमृत विचार। सुपीरियर शराब फैक्ट्री में आयकर विभाग की चल रही जांच शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। आयकर टीम के बुलाने पर जब एचआर मैनेजर दिनेश मिश्रा फैक्ट्री नहीं आए तब थाना पुलिस के जरिए नोटिस भिजवाकर उन्हें फैक्ट्री बुलवाया गया। आयकर विभाग की टीम डायरेक्टर अमित महर्षि से भी लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं एक और गाड़ी पीएसी को बुलाकर फैक्ट्री गेट पर तैनात कर दी गयी है।

चर्चा है कि फैक्ट्री मालिक के दिल्ली सहित अन्य ठिकानों पर भी आयकर जांच चल रही है। आयकर टीम के मांगने पर फैक्ट्री प्रबंधन वर्ष 2003 तक के पूरे दस्तावेज पेश नहीं कर रहा है। जिससे दस्तावेजों में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने की आशंका को बल मिल रहा है। फैक्ट्री के एचआर मैनेजर दिनेश मिश्रा जब टीम के सामने हाजिर नहीं हुए, इसके बाद टीम ने उन्हें फैक्ट्री में बुलाने के लिए सीबीगंज पुलिस के माध्यम नोटिस भेजकर तलब कराया, जिसके बाद वह देर रात्रि में फैक्ट्री में टीम के समक्ष हाजिर हुए। 

अब उनसे टीम गहनता से पूछताछ कर अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। हालांकि टीम ने लिखित दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अधिकारियों के मोबाइल पहले से ही जब्त कर लिए हैं। दरअसल, मंगलवार देर शाम करीब 7 बले से दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने सुपीरियर फैक्ट्री में छापा मारा, तब से लगातार फैक्ट्री के अंदर जांच जारी है।

फैक्ट्री में देर रात पूर्णता उत्पादन बंद
शुक्रवार को फैक्ट्री में अंग्रेजी शराब दो लाइन में सिर्फ एक ही लाइन चली, जबकि देशी शराब की सभी नौ लाइनें बंद रहीं, जबकि रात्रि के लिए फैक्ट्री में पूर्ण रूप से उत्पादन बंद कर दिया गया।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज