मीरजापुर: पुलिस ने बरामद की चोरी की गई पिकअप
हलिया/ मीरजापुर, अमृत विचार। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के हनुमान मंदिर के पास से सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ड्रमंडगंज बाजार से चोरी कि गई पिकअप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित ड्रमंडगंज बाजार से पिकअप को चुराकर मध्यप्रदेश की रींवा बेचने के लिए जा रहा था। पकडा …
हलिया/ मीरजापुर, अमृत विचार। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के हनुमान मंदिर के पास से सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ड्रमंडगंज बाजार से चोरी कि गई पिकअप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपित ड्रमंडगंज बाजार से पिकअप को चुराकर मध्यप्रदेश की रींवा बेचने के लिए जा रहा था। पकडा गया आरोपित प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरिहा निवासी सतीष सिंह उर्फ जीभू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हलिया थाना क्षेत्र के देवहट ड्रमंडगंज बाजार निवासी श्यामबाबू केशरी ने रविवार को थाने में तहरीर देकर घर के बाहर खडी माल वाहन पिकअप को शनिवार की रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा चुरा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई।
पिकअप के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर हलिया थाने लाकर पूछताछ की। जिसमें तीन आरोपितों का नाम भी बता रहा है। पिकअप माल वाहन को बरामदगी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय,एसआई अवधनरेश पांडेय,हेड कांस्टेबल ईश्वर चंद्र,जयप्रकाश यादव,संजीत कुमार रहे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्रमंडगंज बाजार से चोरी की गई पिकअप माल वाहन को एक आरोपित के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
