केंद्र सरकार द्वारा लाया गया बिल किसानों के हित में: हाकिम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। एक ओर जहां कई प्रदेशों के किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल का विरोध कर रहे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन भदोरिया संगठन केंद्र द्वारा पारित किसान बिल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया …

सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। एक ओर जहां कई प्रदेशों के किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल का विरोध कर रहे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन भदोरिया संगठन केंद्र द्वारा पारित किसान बिल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने कहा वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार किसानों की पूर्ण रूप से हितैषी है। इसका अंदाजा सामान्य किसान भी लगा सकता है क्योंकि वर्तमान सरकार प्रत्येक वर्ष किसानों के खाते में 6 हजार रुपये सम्मान स्वरूप भेज रही है। जबकि छोटा किसान साल भर में 6 हजार रुपये खेती करके बचाने में अक्षम होता था उन घरों को सरकार का यह तोहफा किसी संजीवनी से कम नहीं है।

उत्तर प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने कहा वर्तमान सरकार किसान के लिए हर तरह से समर्पित है। सरकार का मकसद है कि बिचौलियों को खत्म करके वास्तविक किसानों को उनकी फसल का लाभ मिले किसान बिल इसी हकीकत का प्रमाण है। आगे उन्होंने कहा हकीकत को न जानने वाला किसान इस बिल का विरोध कर रहा है।

उप जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि किसान हित में संगठन का समर्थन ज्ञापन प्रधानमंत्री तक अविलंब पहुंचाया जाएगा जिससे सरकार को बल मिलेगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव/मुख्य मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला,प्रदेश संगठन मंत्री रवि सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सिंह,जिला प्रभारी बाराबंकी विमलेश कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष युवा बाराबंकी रामानंद,ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर रविंद्र मिश्रा लल्लू,मो साबिर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता