आरोप पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, सच्चाई जल्द सबके सामने आएगी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की एक विशेष अदालत के आदेश पर खुद पर यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उन्हे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सबके सामने आ जायेगी। 

गौरतलब है कि प्रयागराज के पाक्सो अदालत ने शंकराचार्य और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। शंकराचार्य ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरे खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया गया है। हम मुकदमे का सामना करेंगे। आरोप लगाने वाले खुद हिस्ट्रीशीटर हैं। हमारी न्यायपालिका और सच्चाई पर पूरा भरोसा है। सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।" 

उन्होंने कहा, "जब मुकदमा दर्ज होगा, तब जांच की प्रक्रिया चलेगी, गवाहियां दर्ज होंगी और फर्जी मुकदमे की सच्चाई सबके सामने आएगी। हम यही अपील करेंगे कि न्यायालय इस मामले में देरी न करे और शीघ्र गति से कार्यवाही करे, क्योंकि बहुत से लोगों की नजर इस पर टिकी है। जल्द से जल्द गवाहियां दर्ज कर निर्णय लिया जाए। फर्जी केस को फर्जी ही साबित होना है।"

शंकराचार्य ने आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा, "सनातन पर आरोप लगा रहा है कोई विदर्भी नहीं, बल्कि यह व्यक्ति खुद रामभद्राचार्य का शिष्य बन जाता है। समझना होगा कि आरोप कहां से आ रहे हैं। हम गौमाता की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए मेरी आवाज को दबाने के बहुत प्रयास हो रहे हैं। मुकदमा दर्ज होगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हम इसका स्वागत करते हैं। हम सत्य पर खड़े हैं, हमें कोई तैयारी नहीं करनी। उनके शपथ-पत्र में दो कहानियां हैं, यही आप समझ लीजिए।"  

संबंधित समाचार