बोर्ड परीक्षा में बरती लापरवाही... 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट का रोका गया वेतन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इनमें लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा तथा नलकूप विभाग के अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

परीक्षा अवधि में निरीक्षण के दौरान 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में लापरवाह पाए गए। कई केंद्रों पर उनकी अनुपस्थिति, समय से पहले केंद्र छोड़ना तथा परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन न करना सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित 19 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

संबंधित समाचार