योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : न्यायमूर्ति मनीष कुमार

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

बाराबंकी, अमृत विचार : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रविवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में मेगा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति बाराबंकी मनीष कुमार ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव की निगरानी में सम्पन्न हुआ। न्यायमूर्ति ने सभी विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर उनकी सहभागिता की विस्तृत जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026-02-22 at 6.42.24 PM

इसके बाद शिविर में लगभग 1200 चिन्हित लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक मंच से प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति चेक, दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल व व्हीलचेयर, पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पोषण किट व प्रोत्साहन राशि दी। रोजगार विभाग ने प्रशिक्षण प्रवेश पत्र वितरित किए, नगर पालिका ने स्वच्छता गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई, स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान व नि:शुल्क जांच शिविर लगाया। एक जिला एक उत्पाद व जिला कारागार स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। समाजसेवियों, पैनल अधिवक्ताओं व पराविधिक स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। 

न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शिता से पहुंचना चाहिए। जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने इसे सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय को साकार करने की पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस मेगा शिविर में हमने ’एक छत के नीचे सभी सुविधाएं’ का मॉडल अपनाया है। कृष्ण चंद्र सिंह ने मुफ्त विधिक सहायता, लोक अदालत, मीडिएशन व अन्य योजनाओं की जानकारी दी। शिवानी रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच पर पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अल्पना सक्सेना, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय वंदना सिंह, अपर जिला जज व नोडल अधिकारी मेगा कैम्प श्रीकृष्ण चंद्र सिंह, सीजेएम सुधा सिंह, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत, परियोजना निदेशक व नोडल अधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। संचालन आशीष पाठक ने किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग स्टॉल पर एआरपी सुभाष तिवारी, अभिषेक नाग, शिक्षिका ऋचा शर्मा, अजिता श्रीवास्तव तथा डाक विभाग स्टॉल पर सहायक अधीक्षक मुख्यालय बाराबंकी डाक मंडल ध्रुव तिवारी और विकास अधिकारी डाक जीवन बीमा बाराबंकी मंडल शुभंकर शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : 100 विधायक लाओ CM बन जाओ, सपा प्रमुख ने दिया ऑफर

संबंधित समाचार