Bareilly: घर में मिली युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर में खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार निवासी 45 साल के बालक राम का शव रविवार की शाम घर के बरामदे में खून से लथपथ पड़ा मिला. उसके शरीर पर खून लगता और फर्श पर भी खून बह रहा था. उसकी पत्नी रेखा बेटा और बेटी जब घर लौटे तो बालक राम को इस हालत में देखकर वह दंग रह गए। और सर्व सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान देखे हुए हत्या की आशंका जताई है। 

सूचना मिलने पर इज्जत नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही मोहल्ले में चर्चा है कि बालक राम शराब पीने का आदी था नशे में बह गिर गया होगा लेकिन पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

संबंधित समाचार