मारने के लिए चलाई गोली, पुलिस ने किए तीन लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। एक कार्यक्रम में जान से मारने के फायर करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिनसे अवैध असलहे व कारतूस बरामद हुए है। आरोपी गोंडा जनपद के छपिया के रहने वाले हैं। वारदात रविवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के नियावां रोड पर हुई। बताया जा रहा …

अयोध्या, अमृत विचार। एक कार्यक्रम में जान से मारने के फायर करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिनसे अवैध असलहे व कारतूस बरामद हुए है। आरोपी गोंडा जनपद के छपिया के रहने वाले हैं।

वारदात रविवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के नियावां रोड पर हुई। बताया जा रहा कि तीन अभियुक्त एक कार्यक्रम में आए थे। पुलिस कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक यशवन्त द्विवेदी पुलिस टीम के साथ तिरुपति हास्पिटल के पास नियावां रोड नहरबाग के पास पहुंच गए।

यहाँ जान मारने की नीयत से सुनील कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या के ऊपर फायर करने वाले अभियुक्त मौजूद थे। जिनकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दुर्गेश सिंह निवासी ताबेपुर,देवेन्द्र सिंह यादव उर्फ राजकुमार निवासी बमन जोतिया तथा सुरेन्द्र वर्मा निवासी ताबेपुर सभी थाना छपिया जनपद गोण्डा के हैं।

अभियुक्त दुर्गेश सिंह के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस 315 बोर तथा खोखा बरामद किया गया। अभियुक्तों पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक यशवंत द्विवेदी के अलावा कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, राहुल कुमार यादव, सुनील कुमार, राहुल सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार