Moradabad: नवीन मंडी स्थल पर छापा, 8.25 लाख का खजूर सीज, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रमजान व होली के दौरान जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवीन मंडी स्थल में छापेमारी करने के अलावा बिलारी में भी दुकान की जांच की। मंडी में लोकल खजूर को कई ब्रांडेड कंपनी के नाम पैकिंग कर लोगों को चूना लगाने की शिकायत पर टीम ने सवा आठ लाख कीमत का खजूर सीज कर दिया। वहीं बिलारी में एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी के दौरान 168 लीटर सरसों का तेल जब्त किया। कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजवंश प्रकाश के नेतृत्व में टीम नवीन मंडी स्थल पहुंची। यहां पर कुछ कारोबारियों के द्वारा लोकल खजूर को महंगे दाम पर बेचने के लिए नामी ब्रांडेड कंपनियों के पैकिंग में भरकर बेचने की शिकायत विभाग को मिली थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम की छापेमारी से मंडी में हड़कंप मच गया। टीम ने मेसर्स ईशा डेट्स कंपनी पर छापेमारी में खजूर के दो नमूने लिए। साथ ही लगभग 1500 किलो खजूर जिसका मूल्य 1,05,000 रुपये बताया गया को सीज किया। इसके अलावा टीम ने मेसर्स अल वदूद डेट्स के प्रतिष्ठान पर छापेमारी में खजूर के दो नमूने लिए और 7320 किलोग्राम मूल्य 5,12,400 रुपये और 828 किलोग्राम कीमिया गोल्ड ब्रांड खजूर मूल्य 2,07,000 को सीज कर दिया। नमूनों को जांच के लिए टीम ने प्रयोगशाला भेजा।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन टीम में कमलेश कुमार, कृष्ण गोपाल यादव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

बिलारी में 168 लीटर सरसों का तेल जब्त किया
इसके अलावा प्रवर्तन दल ने एक अन्य स्थान बिलारी में मेसर्स गोपाल की दुकान पर छापेमारी की। यहां से सरसों के तेल का नमूना लेने के बाद 168 लीटर सरसों का तेल सीज किया, जिसकी अनुमानित कीमत 28,560 रुपये बताई गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म