सीतापुर: जेल से रिहा हुईं आजम खां की पत्नी डा. तजीन फातिमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सीतापुर। पिछले करीब दस माह से जेल में निरुद्ध सपा के कद्दावर नेता व सांसद आजम खां की पत्नी डा. तजीन फातिमा को सोमवार देर शाम जेल से रिहाई मिल गई। उनको यह रिहाई अदालत से जमानत मिलने के बाद मिली। वह आचार संहिता उल्लंघन सहित करीब तीन दर्जन मामलों को लेकर जेल …

अमृत विचार, सीतापुर। पिछले करीब दस माह से जेल में निरुद्ध सपा के कद्दावर नेता व सांसद आजम खां की पत्नी डा. तजीन फातिमा को सोमवार देर शाम जेल से रिहाई मिल गई। उनको यह रिहाई अदालत से जमानत मिलने के बाद मिली। वह आचार संहिता उल्लंघन सहित करीब तीन दर्जन मामलों को लेकर जेल में थीं।

बता दें कि आजम खां पर दो-दो जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही चुनाव आचार संहिता के अलावा अजीमनगर सहित शहर के विभिन्न थानों में लगभग 86 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जिसको लेकर वह सीतापुर जेल में निरुद्ध हैं। उनकी पत्नी व पूर्व राज्यसभा सदस्य और वर्तमान विधायक रामपुर शहर डा. तजीन फातिमा पर 34 मुकदमें दर्ज हैं।

इसको लेकर वह भी सीतापुर जेल में निरुद्ध थीं। बीती 18 दिसंबर को डा. तजीन फातिमा को शत्रु संपत्ति कब्जाने, धोखाधड़ी कर रामपुर पब्लिक स्कूल के लिए एनओसी लेने के मामले में जमानत मिल गई थी। कार्यवाही पूरी होने के बाद देर शाम रिहाई हो सकी।

संबंधित समाचार