बरेली: मां ने फेसबुक चलाने से किया मना तो छात्रा ने खाया जहर, मौत
अमृत विचार, बरेली। सोशल मीडिया के लती हो रहे बच्चों और युवाओं के लिए यह लत जानलेवा साबित हो रही है। शहर में मां ने बेटी को फेसबुक चलाने को लेकर डांट दिया और पिता से शिकायत करने की चेतावनी दी। इसके बाद डिप्रेशन में आकर छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। …
अमृत विचार, बरेली। सोशल मीडिया के लती हो रहे बच्चों और युवाओं के लिए यह लत जानलेवा साबित हो रही है। शहर में मां ने बेटी को फेसबुक चलाने को लेकर डांट दिया और पिता से शिकायत करने की चेतावनी दी। इसके बाद डिप्रेशन में आकर छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उत्तराखंड के टनकपुर में वार्ड नंबर 9 के रहने वाले नवीन सिंह बरेली रोडवेज डिपो में परिचालक के पद पर तैनात हैं। नवीन ने बताया कि उनकी बेटी 17 साल अमीषा कक्षा 11वीं में पढ़ती थी।
पिछले दिनों उसकी मां हेमा देवी ने उसे पढ़ाई न करने और ज्यादा फेसबुक चलाने को लेकर डांटने के बाद पिता से शिकायत करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगी थी। 17 नवंबर को उसने तनाव में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे टनकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार की रात छात्रा ने दम तोड़ दिया। इकलौती बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर टनकपुर के लिए रवाना हो गए।
