आगरा दीवानी अदालत परिसर में बम की धमकी निकली अफवाह, लखनऊ सिविल कोर्ट में सूचना पर चला सघन अभियान 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

आगरा। आगरा दीवानी अदालत परिसर को मंगलवार दोपहर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई, हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बम की सूचना से अदालत में न्यायिक कार्य भी बंद हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने दीवानी अदालत परिसर की गहन तलाशी के बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया। 

अपर पुलिस उपायुक्त अक्षय महाडीक ने बताया कि दोपहर में करीब एक बजे ई-मेज भेजकर जिला न्यायालय अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और विशेष बल के जवानों ने मिलकर पूरे क्षेत्र को खाली कराया। अधिकारी ने बताया कि अदालत परिसर की गहल तलाशी ली गई, हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

लखनऊ सिविल कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप 

वही लखनऊ के सिवील कोर्ट में भी आज सुबह बम की खबर मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड टीम ने सघन चेकिंग कर परिसर में तलाशी ली। सिक्योरिटी टीम ने ईमेल की भी जांच की।  

ये भी पढ़ें : 
यूपी में 3.67 लाख किसानों को दिन में मिलेगी नियमित बिजली, पीएम-कुसुम के तहत हरी झंडी

 
 

संबंधित समाचार