उन्नाव : कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर पिता-पुत्री ने ट्रेन के आगे कूद कर की सुसाइड, जानिए क्यों दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र में सोमवार रात पिता-पुत्री ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। घटना कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्लागंज क्षेत्र में सहजनी क्रॉसिंग के पास डाउन ट्रैक पर हुई। हादसे के चलते रेल यातायात कुछ देर बाधित रहा। इंस्पेक्टर गंगाघाट के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 8:45 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले डाउन ट्रैक सहजनी से आगे हुई।

उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसमें मालगाड़ी के आने पर 45 वर्षीय यश गुप्ता और उनकी 14 वर्षीय बेटी ट्रैक पर कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से डाउन ट्रैक को कुछ समय के लिए रोका गया। 

इस दौरान लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस कुछ देर तक रुकी रही। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर देवाराकला गांव की ओर सफेद रंग की एक कार खड़ी मिली, जिसका पंजीकरण कानपुर का है। कार के अंदर मिले मोबाइल और कागजात की जांच में कार यश गुप्ता की होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने पंजीकरण संख्या के आधार पर परिजनों को सूचना देते हुये जांच शुरू की है। गंगाघाट थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक यश की पत्नी ने शवों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म