बाराबंकी में मिलावटखोरों पर शिकंजा, मिठाई और कचरी कराई नष्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान जारी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मंगलवार को कुल छह नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए, जिनमें खोया, कचरी, बूंदी लड्डू, पनीर और रंगीन कचरी शामिल थे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 30 किग्रा मिठाई (बूंदी लड्डू) अधिक मात्रा में रंग होने के कारण और 250 किग्रा दूषित कचरी मौके पर ही नष्ट कर दी गई।

इसके साथ ही 30 किग्रा पनीर भी अस्वास्थ्यकर पाए जाने पर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए खाद्य पदार्थों का कुल मूल्य 49,000 रुपये है। अभियान में साई राम राम ढाबा दादरा से खोया और बूंदी लड्डू का नमूना लिए गए तथा 30 किग्रा मिठाई का विनष्टिकरण किया गया। रिंकू लाल बदोसराय से पनीर का नमूना और 30 किग्रा पनीर नष्ट किया गया। वहीं जायसवाल किराना स्टोर स्टेशन रोड से कचरी का नमूना और 250 किग्रा दूषित कचरी नष्ट की गई।

अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार, अर्शी, फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा और डॉ. अंकिता यादव भी शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जहां इनकी शुद्धता, मिलावट और मानकों के अनुरूप होने की जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार