होली पर्व से पहले बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई : 100 किलो पनीर व 200 किलो रंगीन कचरी कराया गया नष्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। होली पर्व के मद्देनजर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में गुरुवार को जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पनीर, खोया, मैदा, गुझिया, सूजी, सोयाबीन तेल और किसमिस के नमूने जांच हेतु संग्रहीत किए गए।

कार्रवाई में 100 किलोग्राम दूषित पनीर तथा 200 किलोग्राम अधिक रंग मिली कचरी को नष्ट कराया गया, जिनकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई। वहीं गुप्ता किराना स्टोर, सिरौली गौसपुर से 346 किलोग्राम सोयाबीन तेल सीज किया गया।

नमूनों का विवरण इस प्रकार है—ग्राम रकसहा, हैदरगढ़ स्थित खोया भट्टी से खोया व पनीर का एक-एक नमूना; पारा खंदौली, देवा रोड से मैदा (अतिश ब्रांड) का नमूना; गुप्ता किराना स्टोर, सिरौली गौसपुर से सोयाबीन तेल का नमूना; अब्दुल हकीम किराना स्टोर, सिरौली गौसपुर से किसमिस का नमूना; रेलवे स्टेशन रोड से पनीर का नमूना; तथा मेसर्स राम नारायण योगेश कुमार, धनोखर से सूजी व गुझिया (हल्दीराम ब्रांड) का नमूना लिया गया।

प्रवर्तन कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अर्शी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा और डा. अंकिता यादव शामिल रहीं।

संबंधित समाचार