IND vs ZIM T20 WC : टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे की महाटक्कर, भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

चेन्नई : जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ टी 20 विश्व कप के सुपर आठ के करो या मरो के मुकाबले में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने कहा कि विकेट में नमी नजर आ रही है इसलिए वह अपने तेज गेंदबाज़ों को मौक़ा देना चाहते हैं। रज़ा ने कहा कि उनकी टीम पिछले मुक़ाबले से सुधार करने का प्रयास करेगी और उनकी टीम की कोशिश होगी कि भारत को एक कम टोटल पर रोकें। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हो गये हैं।

भारत और जिम्बाब्वे की महाटक्कर चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में हो रही है। ज़िम्बाब्वे में एक बदलाव हैं, ग्रेम क्रेमर नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर तिनोतेंदा मपोसा को जगह दी गई है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे। सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम में माहौल काफ़ी अच्छा है और उनकी टीम इस मुक़ाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। सूर्यकुमार ने कहा कि पिछले मुक़ाबले में जो हुआ उसे भूलना ज़रूरी है और निर्भीकता के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए। भारत में दो बदलाव है, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह एकादश से बाहर हैं और अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी हुई है। सूर्यकुमार ने बताया कि आज संजू सैमसन विकेटकीपिंग करेंगे।

भारत : 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 इशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह।
 ज़िम्बाब्वे : 1 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 2 ब्रायन बेनेट, 3 डिओन मेयर्स, 4 रायन बर्ल, 5 सिकंदर रज़ा (कप्तान), 6 टोनी मुनयोंगा, 7 ताशिंगा मुसेकिवा, 8 ब्रैड एवंस, 9 तिनोतेंदा मपोसा, 10 ब्लेसिंग मुज़ाराबानी, 11 रिचर्ड अंगारावा। 
 

संबंधित समाचार