सपा नेता मोईद खान जेल से रिहा: गैंगरेप केस में हुई थी जेल,19 महीने बाद कोर्ट से मिली राहत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। थाना पूराकलंदर के चर्चित गैंगरेप केस में आरोपी सपा नेता मोईद खान को न्यायालय द्वारा बरी करने के बाद वह शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। वह दोपहर अपने घर पहुंचे तो परिवार के लोग भावुक हो गए। 19 महीने बाद जेल से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा था। हमें न्याय मिला है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत आदमी हैं। 

वह इस तरीके का काम नहीं कर सकते। उन्हें झूठी खबर देकर भ्रमित किया गया। जल्द ही वह अपनी बेकरी को फिर से चालू करेंगे। यह हमारे बच्चों के रोजगार का साधन है। ध्यान रहे कि पॉक्सो कोर्ट की जज निरुपमा विक्रम ने 29 जनवरी को मोईद खान को दोषमुक्त कर दिया था। अब गैंगस्टर एक्ट में भी सपा नेता को जमानत मिल गई है। जबकि उसके नौकर राजू खान को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सनाई गई थी।

ये भी पढ़ें :
यूपी की रेल अवसंरचना को मिलेगी वैश्विक तकनीक: जर्मनी में 200 करोड़ के निवेश पर सहमति

संबंधित समाचार