Ranji Final: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार बना रणजी चैंपियन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

हुबलीः जम्मू-कश्मीर की टीम ने आज नया इतिहास रच दिया। जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक के साथ खिताबी मुकाबला पांचवें दिन शनिवार को ड्रा होने के साथ ही नये रणजी चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। जम्मू-कश्मीर के लिए यह उपलब्धि और भी शानदार रही क्योंकि उसके राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला यह ऐतिहासिक क्षण देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।

MUSKAN DIXIT (37)

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने जैसे ही अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 342 रन पर घोषित की उसके खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगे। स्थानीय समयानुसार दोपहर के 2.10 बज चुके थे। दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाने का फैसला किया, जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर खिताब अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर को यह नामुकिन जीत हासिल करने में 67 साल लग गये। लेकिन आखिर यह संभव हो गया।

MUSKAN DIXIT (39)

अपना पहला फाइनल खेलना और वह भी आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ बहुत बड़ी बात थी। लेकिन टीम ने बल्ले और गेंद से दबदबा बनाया और कर्नाटक को रोक दिया। शुभम पुंडीर के शतक (121) और आकिब नबी के पांच विकेटों ने कर्नाटक को बैकफुट पर धकेल दिया। जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी में कामरान इकबाल नाबाद 160 और साहिल लूथरा ने नाबाद 101 रन बनाये।

संबंधित समाचार