Bareilly: तौकीर के बहनोई ने हिस्ट्रीशीटर से बताया जान का खतरा, 20 लाख मांग रहा रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली बवाल के मामले में जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा खां के बहनोई और आला हजरत खानदान के सबसे बुजुर्ग मन्नानी मियां के दामाद मोहसिन खां ने इज्जतनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर नासिर सिद्दीकी से जान का खतरा बताया है।

नवल्टी प्लाजा स्थित क्लब में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर नासिर सिद्दीकी उन्हें लगातार निशाना बना रहा है। नासिर सिद्दीकी न केवल उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है, बल्कि मना करने पर उनके खिलाफ एक के बाद एक झूठे मुकदमे और फर्जी शिकायतें दर्ज करवा रहा है। उन्होंने कहा कि नासिर सिद्दीकी ने शासन और प्रशासन को गुमराह करने की हर मुमकिन कोशिश की है। 

नासिर ने हाल ही में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर उन्हें ''भू-माफिया'' करार दिया था। मोहसिन खां ने बताया कि नासिर सिद्दीकी ने अब तक उन पर 10 मुकदमे दर्ज कराए हैं, लेकिन पुलिस की विस्तृत जांच के बाद अधिकतर मामलों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। उनका परिवार 60 साल से शहर में रह रहा है। पुलिस और प्रशासन से फर्जी शिकायतें करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

संबंधित समाचार