Holi Special Trains: आज से लखनऊ होकर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें, इन मार्गों पर कई अतिरिक्त सेवाएं
लखनऊ, अमृत विचारः होली पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाया लखनऊ छह स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन 2 मार्च से अलग-अलग तरीखों में किया जाएगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04616 फिरोजपुर–दानापुर होली स्पेशल 2 और 6 मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली होते हुए सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर और आरा के रास्ते शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 04615 दानापुर–फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन 3 और 7 मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलकर सुबह 8:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में केवल एसी कोच लगाए जाएंगे।
इसी तरह 04312 योगनगरी ऋषिकेश–कोलकाता होली स्पेशल 2 मार्च को रात 10:20 बजे ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए सुबह 9 बजे आलमनगर और 9:48 बजे उतरेटिया पहुंचेगी। यहां से चलकर रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल और बर्द्धमान होते हुए अगली सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04311 4 मार्च को दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन ऋषिकेश पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच रहेंगे।
संचालन अवधि बढ़ी, स्टॉपेज में बदलाव
मुंबई रूट पर 04212 सुलतानपुर–एलटीटी होली स्पेशल 2 मार्च को सुबह 4 बजे सुलतानपुर से चलकर 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 03257 दानापुर–आनंदविहार, 03258 आनंदविहार–दानापुर, 05559 रक्सौल–उधना, 05560 उधना–रक्सौल और 03309/03310 धनबाद–दिल्ली होली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। 03257/03258 दानापुर–आनंदविहार स्पेशल के सूबेदार और गोविंदपुरी स्टेशनों पर स्टॉपेज समय में संशोधन किया गया है। ट्रेनों का इन स्टेशनों पर ठहराव पांच मिनट का होगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से समय सारिणी की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की है।
