Moradabad: पांच हजार प्रशिक्षु आरक्षियों ने लगाई 10 किलोमीटर दौड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में पुलिस लाइन, पीटीसी, पीटीएस, 9पीएसी, 24वीं वाहिनी पीएसी तथा 23वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षु आरक्षियों का प्रशिक्षण चल रहा है। रविवार की सुबह लगभग पांच हजार प्रशिक्षुओं ने महानगर की सड़कों पर 10 किलोमीटर की दौड़ परीक्षा में हिस्सा लिया।

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि दौड़ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुबह पांच बजे से आठ बजे तक तीन घंटे के लिए सभी प्रकार के वाहनों चार पहिया, दो पहिया एवं अन्य वाहनों का आवागमन तय रुट पर रोक दिया गया था। 

दौड़ परीक्षा का रूट फव्वारा चौक से शुरू होकर मुरादाबाद क्लब, रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, एकता द्वार, जैन मंदिर, कमिश्नर ऑफिस, डिप्टीगंज, कैंप चौकी, मिशन शक्ति तिराहा, पीली कोठी, पीएसी तिराहा, किला तिराहा, हरथला, कॉसमॉस हॉस्पिटल होते हुए डेंटल अस्पताल तक निर्धारित किया गया था। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नगरवासियों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कराकर व्यवस्था को सुचारू बनाया।

संबंधित समाचार