Bareilly: थाने के अंदर भिड़े दो समुदाय के लोग, हंगामे के बाद फूले पुलिस के हाथ-पांव

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाने के अंदर सोमवार को दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। इसके चलते थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत करा कर दोनों पक्षों में आपस में समझौता करा कर मामले का निस्तारण कराया।

शाहदना निवासी नदीम सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे अपना खाली ट्रैक्टर लेकर गंगापुर की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर के आगे एक ठेला गाड़ी पर इंद्र पुत्र ख्यालीराम, मोहनलाल और विक्की जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पहिये से ठेला गाड़ी पर बैठे एक युवक के पैर में चोट लग गई। इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में सलमान पुत्र सलीम की नाक पर चोट आ गई। 

सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन दोनों समुदाय के लोग पुलिस की मौजूदगी में थाने के अंदर आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे से मारपीट की कोशिश में काफी देर तक थाने के अंदर हंगामा चला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि विवाद करने वाले लोगों को समझा कर शांत कराने के बाद दोनों पक्षों को थाने पर बिठाकर आपस में समझौता कर दिया गया है।

 

संबंधित समाचार