पुलिस की होली: चुम्मा-चुम्मा गाने पर खूब थिरके, एसएसपी अनुराग आर्य का दिखा रंगीला अंदाज
बरेली, अमृत विचार। एसएसपी अनुराग आर्य एडीजी आवास में खेली जा रही होली के दौरान चुम्मा-चुम्मा गाने पर थिरकते करते नजर आए। तो दूसरे पुलिस अधिकारियों ने भी होली के उत्सव का मजा लूटा। पुलिस कर्मियों की होली का आयोजन एडीजी आवास पर किया जा रहा था।
दरअसल सुबह सबसे पहले होली का आगाज जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास से हुआ। एसपी सिटी मानुष पारीक और एसएसपी अनुराग आर्य ने जिलाधिकारी के साथ होली खेली। यहां होली की बधाई देने के बाद जिलाधिकारी संग सभी अधिकारी डीआईजी अजय साहनी के आवास पर पहुंचे और होली की बधाई दी। कमिश्नर आवास और फिर एडीजी आवास पर गए। यहां सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया।
होली के मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य हर बार की तरह इस बार भी अपने खास अंदाज में दिखे। एसएसपी पर पूरी तरह होली की खुमारी छाई रही। उन्होंने होली के गाने पर जमकर डांस किया। चुम्मा...चुम्मा दे दे गाने पर उनका डांस देखने लायक था। इस दौरान डीआईजी अजय साहनी, एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी अंशिका वर्मा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
