राहत की खबर: मुरादाबाद से बरेली सिक्स लेन की टेंडर प्रकिया पूरी, मार्च के अंत में शुरू होगा निर्माण
मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से मुरादाबाद से बरेली सिक्स लेन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं फोरलेन बनने से से संभल से लेकर अनूपशहर तक आवागमन और सुगम होगा। मार्च के अंत में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
मंगलवार को एनएचएआई के साइट इंजीनियर शांतनु सिंह ने बताया कि मुरादाबाद से बरेली सिक्स लेन के निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संभल मार्ग से लेकर अनूपशहर तक फोरलेन बनने से संभल, अनूपशहर सहित आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और यातायात सुगम होगा। पिछले दो महीने कंपनियों के साथ एस्टीमेट व टेंडर प्रक्रिया में समय लग रहा था।
अब सारी कागजी औपचारिकता एनएचएआई की ओर से पूरी कर ली गई है। वहीं मुरादाबाद से बरेली तक राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन बनाने की लिए कार्यदायी संस्था की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। एस्टीमेट की पहली किस्त मार्च के महीने में कार्यदायी संस्था को मिलने की संभावना है। इस दोनों परियोजनाओं से आवागमन तेज होगा। जिससे जाम की समस्या दूर होगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
