प्रयागराज : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होनी पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के परिवार में उसकी भाभी का ममेरा भाई अक्सर घर आता-जाता था। 

इसी दौरान भाभी ने किशोरी पर अपने भाई से बातचीत करने का दबाव बनाया। भाभी के कहने पर किशोरी युवक से बात करने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। आरोप है कि युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के पिता के अनुसार आरोपी युवक लगभग दो वर्षों से किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान किशोरी दो बार गर्भवती भी हुई और दोनों बार आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया। 

बताया जाता है कि जब किशोरी ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह पहले तैयार हुआ, लेकिन बाद में मुकरने लगा। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी ममेरी बहन और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार