8 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। होटल व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए अनुबंधों हो सकते हैं।

वृष- आज का दिन रिटेल व्यवसायियों के लिए शुभ है। अपनी प्रतिभा पर विश्वास बनाए रखें। राजनीति से जुड़े मामलों में रुचि ले सकते हैं।

मिथुन - आज दोपहर के बाद आपके काम बनते हुए प्रतीत होंगे। रुका हुआ कमीशन प्राप्त होने वाला है। पैतृक कारोबार में उन्नति होगी।

कर्क- आज कोई भी निर्णय अकेले लेने से बचें। नए काम में कुछ बाधाएं लगी रहेंगी। अपनी उन्नति से संतुष्ट नहीं रहेंगे।

सिंह- आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। घर में बिन बुलाए मेहमान आ सकते हैं। आपको रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

कन्या- आज निजी संबंधों में कटुता बढ़ सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। घरेलू सामान खरीद सकते हैं।

तुला- आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बुद्धिमान मनुष्यों की संगत प्राप्त होगी। बहुमूल्य उपहार आपको प्राप्त हो सकते हैं।
 
वृश्चिक- आज चुनौतियों का सामना डटकर करें। व्यावसायिक योजनाओं में थोड़ा धीमापन हो सकता है। देवी की उपासना करने से मन शांत होगा।

धनु- आज नया वाहन खरीद सकते हैं। आपके संपर्क दायरे में बढ़ोतरी होगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा।

मकर- आज आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे का काफी ध्यान रखेंगे।

कुंभ- आज नई तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन- आज व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों से परेशान रहेंगे। कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। प्रेम-संबंधों को लेकर थोड़े गंभीर रहेंगे।

संबंधित समाचार