बस्ती में ट्रेलर ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत... तीन अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बस्ती: बस्ती नगर कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर ट्रेलर ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी और इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बस्ती के पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि रविवार शाम बस्ती-बांसी मार्ग के हरदिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा और कार को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराया। उन्होंने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मृतकों की पहचान अमरजीत (25), प्रीती शुक्ला (45) के रूप में हुई जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और ट्रक को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रकृति की सच्ची संरक्षिका और सृजन का जीवंत रूप नारी, अमृत विचार में जुटी नारी शक्ति ने की समाज में अपनी भूमिका पर बात, देखें Video
क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पहली बार दामों में उछाल
पोस्ट बजट वेबिनार : प्रधानमंत्री मोदी बोले- शिक्षा को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने पर ध्यान जरूरी
मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन, सड़क पर उतरीं सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पुलिस से हुई नोकझोंक
आखिर कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में साथ नजर आईं, फैशन से लेकर क्रिकेट तक चुरा रही दिल