Moradabad: युद्ध अपराधी देश है अमेरिका, आपदा में भी अवसर ढूंढ रही मोदी सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पाकबड़ा, अमृत विचार। पाकबड़ा में आम आदमी पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद याकूब द्वारा रविवार को आयोजित रोजा इफ्तार में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्ध अपराधी देश है।

रविवार को कस्बे के गिरजाघर रोड पर एक बैंक्वेट हाल में आयोजित रोजा इफ्तार में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा कि हमारा देश गंगा जमुना तहजीब वाला देश है। लोग होली और ईद साथ मिलकर मनाते हैं। कहा कि अमेरिका युद्ध अपराधी देश है। अमेरिका हर देश को कुचलना चाहता है। पहले वेनेजुएला, इराक और अफगानिस्तान को कुचला अब उसने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की हत्या करा दी। 

अमेरिका के राष्ट्रपति तानाशाही पर उतारू है। यदि ट्रंप को नहीं रोका गया तो इसका खामियाजा पूरे विश्व को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर पर ₹120 बढ़ा दिया है। जिसकी मार जनता झेल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दोस्त अडानी आपदा में भी अवसर तलाश रहे हैं। भाजपा से जिसने भी हाथ मिलाया है वह पार्टी है खत्म हो चुकी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद याकूब ने कहा कि हमारा देश एक साथ मिलजुल कर सभी त्योहार मनाता है।

 

संबंधित समाचार