आखिर कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में साथ नजर आईं, फैशन से लेकर क्रिकेट तक चुरा रही दिल
अहमदाबादः भारतीय क्रिकेट टीम की ICC Men's T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर खुशी का माहौल था, लेकिन स्टैंड्स से एक और दिलचस्प कहानी सुर्खियों में छाई रही। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तिरंगे में लिपटे नजर आए, तो उनके साथ जश्न मनाने पहुंचीं उनकी गर्लफ्रेंड- जयपुर की ग्लैमरस मॉडल अदिति हुंडिया! रेड टॉप और डेनिम्स में स्टाइलिश लुक वाली अदिति स्टैंड से मैदान पर उतरीं और ईशान के साथ जीत का सेलिब्रेशन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि: दादाजी ने लगाई मुहर
ईशान और अदिति के रिश्ते की अफवाहें सालों से चल रही थीं, लेकिन अब परिवार ने इसे खुलेआम स्वीकार कर लिया है। फरवरी 2026 में ईशान के दादाजी अनुराग पांडे ने मीडिया से कहा, "अदिति उनकी गर्लफ्रेंड हैं, वो मॉडल हैं... जो बच्चे को खुश रखे, वही मायने रखता है।" परिवार ने स्पष्ट किया कि वे ईशान की पसंद का पूरा सम्मान करते हैं। हालांकि ईशान की मां ने शादी की अफवाहों को खारिज किया, लेकिन T20 WC के दौरान दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया।
कहां से शुरू हुई प्रेम कहानी?
दोनों की मुलाकात कथित तौर पर IPL 2019 के दौरान हुई थी। तब से अदिति अक्सर ईशान के मैचों में स्टैंड्स में दिखती रहीं, खासकर उनके बड़े शॉट्स पर उत्साह से चीयर करतीं। IPL मैचों में कैमरे बार-बार उनकी ओर मुड़ते, जिससे वे 'मिस्ट्री फैनगर्ल' के रूप में वायरल हो गई थीं। अब T20 WC 2026 फाइनल में जीत के जश्न में साथ दिखकर रिश्ता और मजबूत लग रहा है।
https://www.instagram.com/p/DTSjDvDk3Ix/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
अदिति हुंडिया कौन हैं? फैशन की क्वीन और सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर
अदिति हुंडिया सिर्फ 'क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड' नहीं, बल्कि खुद एक बड़ा नाम हैं। उनका करियर पेजेंट से शुरू हुआ था। वो 2017 में Femina Miss India फाइनलिस्ट रहीं। 2018 में Miss Diva Supranational का खिताब जीता। जयपुर की रहने वाली अदिति ने India International School से स्कूलिंग और St. Xavier's College से BBA किया। इसके बाद फैशन ब्रांड से खास पॉपुलैरिटी मिली। अदिति अपना लेबल Label Aditi Hundia चलाती हैं, जो एथनिक और फेस्टिव वेयर के लिए पॉपुलर है। अदिति के इंस्टाग्राम पर 3 लाख+ फॉलोअर्स (@aditihundia) हैं। जहां फैशन, लाइफस्टाइल और ब्रांड प्रमोशन शेयर करती हैं।
फैमिली बैकग्राउंड
जयपुर के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती अदिति के पिता ललित हुंडिया बिजनेसमैन हैं, मां बबीता हुंडिया ने उनके मॉडलिंग करियर में हमेशा सपोर्ट किया। भाई यश हुंडिया के साथ भी उनका अच्छा बॉन्ड है। परिवार की रसूखदार बैकग्राउंड के बावजूद अदिति ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई।
T20 WC 2026 की जीत के साथ ईशान मैदान पर धमाल मचा रहे हैं, तो ऑफ-फील्ड अदिति के साथ उनका प्यार फैंस को इंस्पायर कर रहा है।
