जिस विमान में बैठे थे UP के दोनों डिप्टी सीएम, उसमें अचानक से आ गई खराबी
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की राजधानी में उड़ान भरने जा रहे एक विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसे रोक दिया गया। जिसकी वजह से करीब एक घंटे तक पैसेंजर विमान में फंसे रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी विमान में मौजूद थे।
दरअसल, दोनों डिप्टी सीएम इंडिगो के पैसेंजर विमान से किसी क्रार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता जा रहे थे। रनवे पर विमाान उड़ान भरता, लेकिन उससे पहले उसमें तकनीकी खरबी आ गई। जिसके बाद इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच कर उसे उड़ान भरने की अनुमति दी। अनुमति मिलने के बाद सोमवार सुबह करीब 7 : 40 पर विमान ने उड़ान भरी। इस दौरान करीब एक घंटे तक यात्री विमान में ही फंसे रहे।
एक घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल
पूरा मामला इंडिगो के विमान संख्या 6E-505 का है। विमान में आई खराबी के कारण करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान दो वीवीआईपी की मौजूदगी से अधिकारियों के हाथ पैर फूल गये। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विमान को उड़ने के लिए इंजीनियरों ने फिट घोषित किया।
इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर में आई थी खराबी
गौरतलब है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का इससे पहले शनिवार को हेलिकॉप्टर अचानक से उड़ान भरते ही खराब हो गया था, बताया जा रहा है कि लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के भीतर उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा था। पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
