Moradabad: होली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में किया गया विस्तार, यात्रियों को मिली राहत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल प्रशासन होली स्पेशल ट्रेनों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है। अब होली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में इजाफा किया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल में संचालित होली स्पेशल गाड़ियों की समयावधि बढ़ा दी गई है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लोकहा बाजार स्पेशल के संचालन की तारीख अब 10 मार्च से 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा 04013 लोकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल को सात मार्च तक की बजाय 11 से 16 मार्च तक चलाया जाएगा। यह गाड़ियां मुरादाबाद, बरेली होकर संचालित होंगी।

संबंधित समाचार