रामपुर-मुरादाबाद बार्डर पर उग्र हुए किसान, एसएसपी की गाड़ी पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बार्डर पर चल रहे धरने को समर्थन देने रामपुर से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। जिससे गुस्साए किसान रामपुर-मुरादाबाद बार्डर पर उग्र हो गये। किसानों का उग्र रूप देखकर पुलिस उल्टे पैरों दौड़ती नजर आई। किसानों ने मुरादाबाद एसएसपी की गाड़ी पर हमला …

रामपुर। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बार्डर पर चल रहे धरने को समर्थन देने रामपुर से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। जिससे गुस्साए किसान रामपुर-मुरादाबाद बार्डर पर उग्र हो गये। किसानों का उग्र रूप देखकर पुलिस उल्टे पैरों दौड़ती नजर आई।

किसानों ने मुरादाबाद एसएसपी की गाड़ी पर हमला कर दिया है। किसानों को रोकने के लिये पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन किसानो ने उसे तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई। इस हमले में मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी चोटिल हुए है। उनके पैर में चोट आई है। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। यही नहीं, रामपुर के एसपी शगुन गौतम पर नाराज किसानों ने हमला कर दिया।

मंगलवार की शाम किसान रामपुर से दिल्ली के लिए कूच कर रहे थे। जिसकी सूचना पर रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। जैसे ही किसान पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिससे किसान उग्र हो गए। उन्होंने रामपुर पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी। किसानों ने पुलिस को दौड़ा दिया इसके साथ ही बैरिकेडिंग भी तोड़ा दिया।

कई दिनों से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हैं। इसी आंदोलन में शामिल होने के लिये रामपुर से किसान दिल्ली के लिये निकले थे। किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर आ रहे थे। इनकी संख्या 150 से 200 बताई जा रही है। इस समय किसानों ने टोल प्लाजा पर कब्जा कर रखा है।

 

 

 

 

संबंधित समाचार