बाराबंकी: नहर में तैरता मिला शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम अइमा निवासी परीदीन का शव शारदा सहायक नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है। प्रभारी …

टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम अइमा निवासी परीदीन का शव शारदा सहायक नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।

संबंधित समाचार