गूगल ने की भारत में नए AI निवेश की घोषणा, क्रोम पर आठ भारतीय भाषाओं में करेंगी काम 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। गूगल ने भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए 'गूगल क्रोम' में अंतर्निहित कृत्रिम मेधा (एआई) सुविधाओं को जोड़ने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इससे इंटरनेट पर खोज का अनुभव उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सहज, सुरक्षित एवं उपयोगी बनेगा। ये 50 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होंगी जिनमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल जैसी भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, '' गूगल आज क्रोम की कई नवीनतम कृत्रिम मेधा सुविधाओं (जिनमें क्रोम में जेमिनी भी शामिल है) को भारत के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा करता है।'' 

इसमें कहा गया कि ये सुविधाएं कंपनी के नवीनतम जेमिनी 3.1 मॉडल पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य लोगों को जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से खोजने और समझने में सहायता देना है। ये सुविधाएं पहले डेस्कटॉप और आईओएस पर उपलब्ध होंगी। 

क्रोम की उत्पाद प्रबंधन निदेशक शारमेन डिसिल्वा ने कहा, '' क्रोम में सीधे कृत्रिम मेधा जोड़कर हमारा लक्ष्य इंटरनेट सेवा को और अधिक सहज, सुरक्षित एवं उपयोगी बनाना है ताकि उपयोगकर्ताओं को अधिक सक्रिय एवं बेहतर अनुभव मिल सके। 

हमें खुशी है कि अमेरिका के बाद भारत उन शुरुआती बाजारों में से एक है जहां यह बदलाव देखने को मिलेगा जो कृत्रिम मेधा एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के भविष्य को आगे बढ़ाने में देश की उत्सुकता तथा क्षमता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें :
बुंदेलखंड में डेयरी क्षमता बढ़ाने की परियोजनाओं को मंजूरी: बांदा में लगेगा नया 20 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद
गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी