बाराबंकी: बेखौफ खनन कर रहे माफिया, पुलिस बनी अनजान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कोठी थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन से मिट्टी खनन कर ईट भट्टे पर तथा मकान पटाई के लिए डाली जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के लाखू पुर गोमती नदी के मध्य बीते कई दिनों से खनन माफिया खनन कर रहे है। बताया जा रहा है …

बाराबंकी, अमृत विचार। कोठी थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन से मिट्टी खनन कर ईट भट्टे पर तथा मकान पटाई के लिए डाली जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के लाखू पुर गोमती नदी के मध्य बीते कई दिनों से खनन माफिया खनन कर रहे है। बताया जा रहा है कि ये काम पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है खनन माफिया रात 9 बजे से सुबह के 3 बजे तक खनन करते है। खनन माफिया लाखूपुर गोमती नदी के किनारे से खनन कर लाखू पुर मार्ग से होते हुए कोठी औसानेश्वर मार्ग पर रात भर मिट्टी ले जाते है। वहीं सिपाही व एसआई भी उसी रोड पर टहलते नजर आते हैं।

खनन माफिया इतने सक्रिय है कि ग्रामीण अंचलों के पड़ोसी पर अपना दबदबा बनाकर फर्राटे के साथ रात भर मिट्टी खनन करवाते रहते हैं। यदि कोई ग्रामीण किसी सक्षम अधिकारी को शिकायत कर यह बात बताना चाहे तो शिकायत करने से पहले इन खनन माफियाओं को तत्काल सूचना प्राप्त हो जाती है। ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो जाते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार प्राचीन काल से बने कोटेश्वर महादेव के नाम से जाने जाने वाले स्थान पर प्रतिदिन के अलावा सोमवार को काफी भक्त आते हैं उन भक्तों का चलना भी दुभर हो चुका है। इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी हैदर गढ़ विनय कटियार से बात की गई तो उन्होंने बताया ऐसा कोई मामला अभी तक मेरे जानकारी में नहीं है। यदि होगा तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी। आज रात से ही मैं प्रयास करूंगा कि इन खनन माफियाओं को पकड़ा जाए

संबंधित समाचार