एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा: गूगल मैप के सहारे रास्ता तलाशते हुए बड़ा हादसा, पुलिस-दमकल टीम ने क्रेन की मदद से कराया सीधा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार: थाना क्षेत्र के समदा पुलिस चौकी स्थित ग्राम बेहटा में मंगलवार देर रात एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि टैंकर नहर में नहीं गिरा। काकोरी पुलिस व दमकल की टीम ने दो क्रेनों की मदद से टैंकर को सीधा कराया।

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एलपीजी गैस टैंकर में लेकर आ रहा चालक गूगल मैप के सहारे रास्ता तलाशते हुए बेहटा गांव पहुंच गया। गांव के अंदर रास्ता काफी संकरा होने के कारण चालक को योगेश पाल के घर के पास से वाहन बैक करना पड़ा। 

इस दौरान कुछ राहगीरों ने चालक को रास्ता बताने में मदद की, लेकिन नहर की पुलिया के पास संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे में रास्ता बताने वाले दो युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गयी।

जमीन हड़पने के लिए फूंकी कार, रिपोर्ट दर्ज

जमीन हड़पने के लिए युवक की कार फूंकने व परिवार को धमकाने के मामले में दुबग्गा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौपटिया निवासी धनीराम मौर्य ने बताया कि ग्राम भौरा में उनकी जमीन है।

आरोप है कि 2 जनवरी की रात जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो देखा कि सत्येन्द्र सिंह यादव, अरुण यादव, छंगा तथा दो अन्य अज्ञात लोग उनकी वैगनआर कार में आग लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :
रायबरेली में बड़ा हादसा: कंटेनर ने तीन छात्रों को रौंदा, दो की मौत; आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम

संबंधित समाचार