कानपुर में रसोई गैस के लिए लंबी हुई उपभोक्ताओं की कतारें, एजेंसियों के बाहर पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह कानपुर में भी रसोई गैस के लिये उपभोक्ताओं की कतार लंबी होती जा रही है। सरकार और जिला प्रशासन के तमाम आश्वासन के बावजूद लोग गैस सिलेंडर को लेकर असमंजस की स्थिति में है। 

एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार को देखते हुये पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को नजीराबाद क्षेत्र अंतर्गत जेके मंदिर परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण के दौरान संभावित भीड़ एवं अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिये ड्यूटी लगाई गई है। 

पुलिस बल मौके पर मौजूद रहकर गैस वितरण को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराते हुए लोगों को लाइन में खड़े होकर शांतिपूर्वक गैस प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिससे किसी प्रकार की अफरा-तफरी या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। 

कतार में लगे हजारों उपभोक्ताओं में कई ऐसे भी हैं जिनके पास दो गैस सिलेंडर हैं मगर एक सिलेंडर खत्म होते ही वे लाइन में इस डर से लग गये हैं कि कहीं दूसरा सिलेंडर खत्म होने तक गैस की किल्लत और न बढ़ जाये। कानपुर में पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या भी कम नहीं है जिनके पास एलीपी गैस कनेक्शन भी है मगर आशंका और भय के माहौल के बीच पेट्रोलियम पदार्थों के लिये मारामारी चहुंओर देखी जा रही है। 

संबंधित समाचार