लखनऊ-कानपुर के बीच MEMU ट्रेनें बंद : 42 दिन के मेगा ट्रैफिक ब्लॉक से यात्री परेशान, जानें वजह 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: कानपुर में गंगा पर बने रेलवे पुल की मरम्मत के चलते उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने 42 दिनों का मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। 13 अप्रैल सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ब्लॉक होने से 56 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि 10 का संचालन कानपुर से ही किया जा रहा है। इससे लखनऊ से कानपुर के बीच आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

आशियाना निवासी मुकुंद श्रीवास्तव ने बताया कि मेमू ट्रेनें बंद होने से रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले जहां 30 रुपये में यात्रा हो जाती थी, वहीं अब 100 से 150 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। राजाजीपुरम निवासी कंचन रावत ने बताया कि ट्रेन से यात्रा करने पर जाम से बचते हुए समय पर कार्यालय पहुंचना संभव था, लेकिन अब ट्रेनों के निरस्त होने से उन्हें अधिक समय लग रहा है और अक्सर देर भी हो जाती है।

ये भी पढ़ें : 
Eid-ul-Fitr 2026: इस बार सादगी से होगी ईद-उल-फितर की अदायगी, जानें भारत में कब दिखेगा ईद का चाँद

संबंधित समाचार