अयोध्या: मेला लगाकर बांटा गया 3 करोड़ 17 लाख का ऋण
अयोध्या। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को विकास खण्ड मसौधा में ऋण मेला का आयोजन किया गया। इस ऋण मेला में लाभार्थियों को कुल तीन करोड़ 17 लाख रुपए का लोन वितरित किया गया। प्रदेश सरकार …
अयोध्या। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को विकास खण्ड मसौधा में ऋण मेला का आयोजन किया गया। इस ऋण मेला में लाभार्थियों को कुल तीन करोड़ 17 लाख रुपए का लोन वितरित किया गया।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद वासियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराने को सभी विकासखंड मुख्यालयों पर ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मसौधा विकासखंड मुख्यालय परिसर में ऋण मेले का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, बीकापुर की विधायक शोभा सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न योजनाओं के तहत कुल तीन करोड़ 17 लाख की स्वीकृति लाभार्थियों को प्रदान की गई।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि रेड मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 22 स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ 10लाख के सीसीएल की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग से 10 लाभार्थियों को दीन दयाल अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत व्यवसाय के लिए 34 लाख, उद्योग विभाग से 3 लाभार्थी को 13 लाख, किसान क्रेडिट कार्ड योजना में एक करोड़ रूपये ऋण की स्वीकृति तथा स्वयं सहायता समूहों सामुदायिक शौचालय की देख-रेख के लिए अनुबन्ध प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबन्धक सरिता वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त श्रम रोजगार नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने किया। मेले में विभन्न विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं का स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह,क्षेत्रीय प्रबन्धक बड़ौदा यूपी बैंक, विकास खण्ड के सभी शाखाओं के ब्रांच मैनेजर, जिला मिशन प्रबन्धक, सहायक ब्लॉक मिशन प्रबधक, स्वच्छ मिषन भारत से जिला प्रबन्धक सहित बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि ब्लॉकों पर लगने वाले ऋण मेले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद, मुद्रा योजना आदि स्वरोजगार परक योजनाओं संबंधी लाभार्थियों के आवेदनों को प्राप्त किया जाएगा तथा पूर्व में प्राप्त आवेदनों की कमियों को दूर करा कर ऋण वितरित किए जाएंगे।
