Bareilly: सीएचसी-पीएचसी में पालनाघर, पैरामेडिकल स्टाफ के बच्चों की हो सकेगी देखभाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बच्चों के लिए पालनाघर बनाए जाएंगे। यहां पैरामेडिकल स्टाफ के बच्चों की देखभाल की व्यवस्था होगी, जिससे ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को राहत मिल सकेगी।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि पालना घर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे खासतौर पर महिला पैरामेडिकल स्टाफ को काफी सहूलियत मिलेगी। ड्यूटी के दौरान वे अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ सकेंगी, जहां उनकी देखभाल की उचित व्यवस्था रहेगी। पालनाघरों में बच्चों के खेलने के साथ-साथ उनके सोने का भी इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक संसाधन और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाएगा, ताकि कर्मचारी निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी कर सकें।

राजकीय नर्सिंग संघ ने की थी मांग
राजकीय नर्सिंग संघ लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। उनका कहना था कि ड्यूटी के दौरान हमेशा उन्हें अपने बच्चों की चिंता लगी रहती है। इमरजेंसी में बच्चा अकेला होने पर कोई भी घटना घट सकती है। ऐसे में यदि पालना घर होगा तो उनके बच्चे सुरक्षित रह सकेंगे।

संबंधित समाचार