भाषा विश्वविद्यालय में AI की एंट्री, 'AI for Everyone' कोर्स आज से शुरू, 996 छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्याय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर वैल्यू-एडेड पाठ्यक्रम 16 मार्च से शुरू किया जा रहा है। इसे एआई फॉर एवरीवन नाम दिया गया है। कोर्स सभी संकायों और पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए खुला है।

उभरती डिजिटल तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से वैल्यू-एडेड पाठ्यक्रम को प्रारंभ किया जा रहा है। इस कोर्स को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 996 विद्यार्थियों ने इसमें पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. हेमंत कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने बताया कि इस वैल्यू-एडेड पाठ्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के प्रत्येक शैक्षणिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सरल, उपयोगी और सुलभ बनाना है।

संबंधित समाचार