लखनऊ में गर्मी से मिली राहत! बूंदाबांदी से 3 डिग्री गिरा पारा, आज भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को शहर का मौसम अचानक बदल गया। सुबह से राजधानी और आस-पास बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 31.6 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी राजधानी और आस-पास बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 18 मार्च के बीच तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद 19 से 21 मार्च तक बारिश की संभावना है, जिससे तापमान एक बार फिर सामान्य हो जाएगा।

संबंधित समाचार