LPG की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में 4,816 छापे...70 FIR दर्ज, 10 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

4,108 वितरकों की डिलीवरी पर बढ़ाई गई निगरानी

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रदेशभर में सख्ती बढ़ाते हुए 12 मार्च से अब तक 4,816 निरीक्षण और छापेमारी की है। इस दौरान 70 एफआईआर दर्ज की गईं और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एलपीजी वितरकों के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि गैस की कालाबाजारी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 60 एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 67 लोगों के विरुद्ध अभियोजन की कार्रवाई भी की गई है। प्रदेश सरकार ने 4,108 एलपीजी वितरकों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है, ताकि उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुरूप गैस सिलेंडर की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए स्टॉक की नियमित समीक्षा की जा रही है और रिफिल की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वाणिज्यिक सिलेंडरों के आवंटन को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा कुल खपत के 20 प्रतिशत वाणिज्यिक सिलेंडर आवंटन की अनुमति दिए जाने के बाद इसके क्रियान्वयन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी न हो सके। खाद्य आयुक्त कार्यालय में पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चौबीसों घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके साथ ही जिलों में भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, जहां अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म