Yash Dayal Reception : IPL स्टार यश दयाल ने रचाई शादी, श्वेता पुंडीर के प्यार में हुए क्लीन बोल्ड, प्रयागराज में होगा रिसेप्शन
प्रयागराज। प्रयागराज के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर यश दयाल मीडिया इंफ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से विवाह बंधन में बंध गये है। दोनो ने करीबी रिश्तेदार और मित्रों की मौजूदगी में नोएडा में फेरे लिये है जबकि उनका रिसेप्शन प्रयागराज में होगा जिसमें खेल जगत की खास हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
यश दयाल के विवाह की की पुष्टि उनके पिता चंद्रपाल दयाल ने की है। उन्होंने बताया कि यश दयाल एक सप्ताह के भीतर प्रयागराज आएंगे, जिसके बाद यहां उनके सम्मान में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में खेल जगत से जुड़े कुछ खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। सोशल मीडिया पर यश दयाल की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रयागराज के रहने वाले यश दयाल ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट से जुड़े प्रमुख तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। शादी की खबर सामने आने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी का माहौल है। प्रयागराज के चकिया स्थित उनके घर पर भी उत्साह का वातावरण है और सभी उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल सरकारी कर्मचारी हैं। उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और आज यश दयाल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर परिवार और शहर का नाम रोशन कर रहे हैं।
